2021 में होने वाले IPL सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी महीने की 18 तारीख को हो सकती है BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी . IPL कहाँ होगा उसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. हालाँकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जरूर कहा है की हम पूरी कोशिश करेगें की आईपीएल भारत में ही हो .
फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है और कुछ टीम ने कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड्स के द्वारा अपनी टीम में शामिल कर लिया है .तो आइये जानते है की किस फ्रैंचाइजी ने कितने खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है और ऑक्शन के लिए कितने पैसे उनकी पर्स में बचे है मुंबई इंडियंस (Mi): 7 खिलाड़ी रिलीज़ लसिथ मलिंगा , नाथन कुल्टर नाइल , मिशेल मैक्लेनघन, जेम्स पेटिंसन ,शेरफाने रदरफोर्ड , दिग्विजय देशमुख , प्रिंस बलवंत रॉय ऑक्शन के लिए बची हुई राशि : 15.35 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 6 खिलाड़ी रिलीज़ शेन वाटशन (सन्यास) ,मुरली विजय , केदार जाधव , हरभजन सिंह , पियूष चावला , मोनू सिंह ऑक्शन के लिए बची हुई राशि :22.90 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): 10 खिलाड़ी रिलीज़ एरॉन फिंच , मोईन अली , क्रिश मॉरिश , पार्थिव पटेल (सन्यास ), पवन नेगी ,ईसरु उडाना ,डेल स्टेन ,उमेश यादव ,गुरकीरत सिंह मान ,शिवम दुबे ऑक्शन के लिए बची हुई राशि : 35.70 करोड़. राजस्थान रॉयल्स (RR): 8 खिलाड़ी रिलीज़ स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस , आकाश सिंह , वरुण आरोन , टॉम कुरेन , अनिरुद्ध जोशी , शशांक सिंह ऑक्शन के लिए बची राशि : 34.85 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP): 9 खिलाड़ी रिलीज़ ग्लैन मैक्सवेल , करुण नायर , मुजीबुर्रहमान , शेल्डन कॉट्रेल , के गौतम , जिमी नीशम , हार्डश विल्जोन , जगदीश सुचित , तेजिंदर सिंह ऑक्शन के लिए बची हुई राशि : 53.2 करोड़ कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR): 6 खिलाड़ी रिलीज़ टॉम बैंटन , क्रिश ग्रीन ,निखिल नायक , सिद्धेश लाड , एम सिद्धार्थ , हैरी गुर्ने ऑक्शन के लिए बची हुई राशि :10.85 करोड़ दिल्ली कैपिटल (DC) : 6 खिलाडी रिलीज़ मोहित शर्मा , तुषार देशपांडे , कीमो पॉल , संदीप लामिछाने , एलेक्स कैरी , जेसन रॉय ऑक्शन के लिए बची हुई राशि :12.8 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 5 खिलाड़ी रिलीज़ बिली स्टेनलैक, फेबियन एलेन , संजय यादव , बी संदीप , वाई पृथ्वी राज ऑक्शन के लिए बची हुई राशि :10.75 करोड़ वो खिलाड़ी जो ट्रेड्स के द्वारा teams me शामिल किये गए इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों में सबसे पहले नाम आता है रोबिन उथप्पा का जिन्हे चैन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है अब बात करते है दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी डेनियल शम्स और हर्षल पटेल के बारे में जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्रेड के द्वारा अपनी टीम में शामिल कर लिया है
0 टिप्पणियाँ