ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम वापस इंडिया आ चुकी है भारतीय टीम का इंडिया में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया भारतीय टीम के इतने खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हराना एक गर्व की बात है भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने ये दिखाया की हम हार मानने वालो में से नहीं है और हमारे युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया की हम किसी से कम नहीं है भले ही भारतीय टीम के सीनियर खिलाडी चोटिल हो लेकिन हमारे युवा खिलाड़ियों ने ये साबित कर दिया हम भी किसी भी टीम को हरा सकते है ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को आनंद महिंद्रा ने अपनी तरफ से एक suv गिफ्ट में देने का ऐलान किया है आनंद महिंद्रा ने ये जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी और बताया ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले 6 खिलाड़ियों को एक - एक suv गिफ्ट में देंगे
डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में सबसे पहले नाम आता है मो० सिराज का जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया मो० सिराज के ऊपर ऑस्ट्रेलिआई दर्शको ने अपशब्द का इस्तेमाल भी किया लेकिन मो० सिराज ने इसका जवाब अपने शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिआई दर्शको को मुँहतोड़ जवाब दिया और 4th टेस्ट में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिआई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने . मो० सिराज की तरह ही शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल ,शार्दुल ठाकुर , नवदीप सैनी वाशिंगटन सुन्दर और टी नटराजन इन सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दे दी और ऑस्ट्रेलिया के घमंड को चकनाचूर कर दिया. अगले महीने से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज शुरू होने वाली है और हम आशा करते है की जिस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है उसी तरह इंग्लैंड को भी मत दे


0 टिप्पणियाँ